Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिका के 15 सूत्रीय शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. ईरान के प्रेस TV ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया है कि तेहरान ने युद्ध खत्म करने के अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा की है. अधिकारी ने कहा कि ईरान युद्ध तभी खत्म करेगा जब वह खुद चाहेगा और जब उसकी शर्तें पूरी होंगी. इस बीच एक अन्य ईरानी अधिकारी ने बताया है कि उनका देश की अमेरिकी प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं है और तेहरान अब भी इसकी समीक्षा कर रहा है. बताया जा रहा है कि अमेरिका ने पाकिस्तान के जरिए यह शांति प्रस्ताव ईरान को भेजा था।

ईरान के अधिकारी ने बताया है कि तेहरान की शुरुआती प्रतिक्रिया पाकिस्तान को सौंप दी गई है, ताकि वह इसे अमेरिका तक पहुंचा सके।  राजनयिक सूत्र ने अमेरिका के प्रस्ताव को “बेहद ज्यादा और अतार्किक” बताया. उन्होंने कहा, “यह कागज पर भी अच्छा नहीं लगता.” सूत्र ने कहा कि मीडिया में जो दिखाया जा रहा है, वह असल में प्रस्ताव में लिखी बातों को ठीक से नहीं दिखाता है।

Advertisement
Advertisement