Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। विधायक अरविंद पांडे की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है, यही कारण है कि विधायक अरविंद पांडे और उनके भाइयों पर एक के बाद एक जमीन पर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लग रहे है। ऐसा ही एक और मामला बाजपुर में सामने आया है।

   संजय बंसल ने गदरपुर विधायक अरविंद पांडे और उनके भाइयों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर कब्जा करने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान को तहरीर दी। वहीं इसके बाद संजय बंसल ने एसडीएम अमृता शर्मा को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के बाद, पीड़ित संजय बंसल ने SDM ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बंसल ने बताया कि MLA, उनके भाइयों और उनके कुछ रिश्तेदारों ने उनकी पुश्तैनी ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिया है। जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी

बंसल का आरोप है कि केलाखेड़ा की एक बुजुर्ग महिला ने जब विधायक अरविंद पांडे और उनके भाइयों के खिलाफ आवाज़ उठाई, तो उन्हें भी बोलने की प्रेरणा मिली। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन जल्द ही सख्त कार्रवाई नहीं करता है, तो वह विरोध प्रदर्शन करने और भूख हड़ताल पर जाने के लिए भी तैयार हैं।

जांच के बाद होगी आगे की कार्यवाही: SDM

वहीं एसडीएम अमृता शर्मा ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसील चकबंदी और पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

Advertisement
Advertisement