Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर द्वारा शहर की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है, पुरानी मंडी बायपास रोड़ पर तेजी से आ रहे वाहनो के आवागमन से आए दिन दुर्घटनाये हो जाती थी जिसको देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर द्वारा मोड़ पर ब्रेकर लगवाया गया है, ज़िससे आने जाने वाले लोग वहाँ निकलते समय अपनी गाडी की स्पीड को कम करेगे, जिससे वाहन दुर्घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

   इस दौरान उन्होंने कहा कि आमतौर पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगावाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य वाहनों की गति को कम करना है, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ पैदल चलने वाले लोगों या अन्य वाहनों के लिए खतरा हो सकता है। 

   इस दौरान वार्ड न 7 के सभासद मुकेश चावला, पवन कुमार, आशिष पपनेजा, आकाश कोचर, नीरज गुम्बर, कृष गुम्बर आदि उपस्थित रहे।

Advertisement