Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। नगरपालिका गदरपुर के नेतत्व मे जन सामान्य में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – 2025 के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आज 20 जून दिन शुक्रवार को जन जागरूकता हेतु एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जो राजकीय इंटर कॉलेज गदरपुर से प्रारम्भ होकर मेन बाजार से होते हुए श्री सनातन धर्म मन्दिर (बुध बाजार) मे आकर समापन हुआ। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में भारत का तिरंगा झंडे के साथ योग से जुड़े हुए स्लोगन क्रमशः ”करें योग, रहे निरोग”, ”पथ पथ निरोगी बनो”, ”योग है जीवन का सार्थ, इसके बिना सब है बेकार”, ”सबसे जरूरी एक काम, योग करें नित्य सुबह – शाम”, ”योग अपनाइये, आत्मशक्ति जगाइए” आदि नारे लगाते हुए आमजनों में जागरूकता फैलाई।

गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर निकाली जन-जागरूकता रैली

   इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर , पूर्व ज़िलाध्यक्ष भाजपा गुंजन सुखीजा, नोडल अधिकारी ऋषी गुप्ता, राजेश गुम्बर, सुभाष गुम्बर, दीपक सुधा, विनोद चुघ, दीपक बेहड, नरेश हुडिया, सुरेश खुराना, अभीषेक गुम्बर, अभीषेक वर्मा, अजय बठला, आकाश कोचर, नीरज गुम्बर, रिया गुम्बर, आनन्दी, संगीता अरोरा, गीता पपोला सहित सभी सभासदगण व उनके प्रतिनिधी उपस्थित रहे

Advertisement