Spread the love

(रिपोर्टर:- सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से कल्याणी नदी ने विकराल रूप ले लिया। इससे कल्याणी नदी उफना गई। आसपास बसे जगतपुरा, आजादनगर, भूतबंग्ला क्षेत्र में बाढ़ आ गई। जिससे बाढ़ का पानी घरों में घुस गया। बाढ़ की विभीषिका से बचने के लिए लोगों ने घरों की छतों पर जागकर रात बिताई। सुबह होते होते इन क्षेत्रों में 5 फीट तक बाढ़ का पानी जमा हो गया। बुधवार सुबह पांच बजे कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ गया। इससे नदी उफान पर आ गई। जगतपुरा काली मंदिर, मुखर्जीनगर, वार्ड 39, आजादनगर, वार्ड 17, भूतबंग्ला समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे मोहल्लेवासियों में हड़कंप मच गया और लोग घरों का सामान निकालने लगे।
      वहीं, कल्याणी नदी के उफनाने से बाढ़ आने की सूचना पर तत्काल ही एसडीएम मनीष बिष्ट, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, तहसीलदार दिनेश कुटौला, पुलिस, राजस्व व एसडीआरएफ की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाया। जगतपुरा वार्ड 39 के 100, भूतबंग्ला में 50 व आजादनगर में 50 परिवार प्रभावित इनमें, टीमों ने जगतपुरा के प्रभावित परिवारों के 160 लोगों को नजदीकी बालिका विद्या मंदिर व कन्या जूनियर हाईस्कूल, आजादनगर के 50 लोगों को ओम पब्लिक स्कूल में ठहराया है। घरों में करीब तीन से चार फीट तक बाढ़ का पानी घुसने से घरों में रखा अनाज, फर्नीचर आदि समान भी भीग गया है। इससे लोगों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ने बाढ़ राहत कैम्पों का निरीक्षण कर वहां ठहराए गए पीड़ितों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। इधर, महापौर विकास शर्मा व ट्रांजिट कैम्प थाने के निरीक्षक महेश चंद्र पांडेय के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर बाढ़ प्रभावित मोहल्लों का निरीक्षण किया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!