
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
जसपुर। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत विकासखण्ड जसपुर की न्याय पंचायत अहमदनगर स्थित आदर्श जनता इंटर कॉलेज तालाबपुर में उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री अनिल कपूर डब्बू एवं विशिष्ट अतिथि विधायक आदेश चौहान रहे।
शिविर में कुल 1805 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 117 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 35 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 562 लोगों की जांच, 45 एक्स-रे किए गए। विभिन्न विभागों के माध्यम से स्वास्थ्य, पेंशन, राशन, श्रम, कृषि, उद्यान, डेयरी, समाज कल्याण, बाल विकास सहित कई योजनाओं से लोगों को लाभ मिला। राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं के अंतर्गत कुल 1513 लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है और ऐसे शिविरों के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

