Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। आगामी 18 दिसंबर को रुद्रपुर गिल रिसोर्ट में प्रस्तावित “युवा सिख सम्मेलन” को लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के कार्यालय पर  योजना रचना बैठक का आयोजन किया गया।

    आयोजित बैठक में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी ने पार्टी पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार केंद्र व राज्य सरकार सिख समाज के हित में कार्य कर रही है वह सराहनीय है और भविष्य में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिख समाज से कंधे से कंधे मिलाकर उनके हितों में कार्य करेगी।

   इस दौरान जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने पार्टी पदाधिकारी से युवा शिक्षक सम्मेलन में अपनी सहभागिता दर्ज करने का आवाहन कर रुद्रपुर में होने वाले युवा सिख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कहा।

   इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री गुरविंदर चंडोक, भाजपा मंडल अध्यक्ष गदरपुर सुरेश खुराना, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेशपुर अनादी रंजन, भाजपा नेता भोला शर्मा, हर्षपाल बंटी, रविंद्र सिंह जसवीर चीमा, डॉक्टर गुरप्रीत, अभिषेक वर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, हरलोक नामधारी, आशीष ठाकुर, बलदेव सिंह, संदीप कंबोज, सुरजीत कंबोज, सतीश चुघ, जगदीश सिंह, कुनाल रस्तोगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!