Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

रुद्रपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के ओर से जिले में मॉक ड्रिल की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपदा की स्थिति में त्वरित व प्रभावी प्रतिक्रिया प्रणाली को देखा गया। जिले के किच्छा, गदरपुर, खटीमा, रुद्रपुर, काशीपुर व पंतनगर सहित प्रमुख स्थानों पर अलग-अलग आपदा परिदृश्यों पर आधारित अभ्यास किए गए। किच्छा में टिड्डी दल, गदरपुर में अस्पताल में आग, खटीमा में बाढ़, रुद्रपुर में मानव-वन्यजीव संघर्ष, काशीपुर में गैस रिसाव और पंतनगर में सीएनजी स्टेशन पर आग की स्थिति का सफल अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में एसडीएम गदरपुर ऋचा सिंह, एसडीएम खटीमा तुषार सैनी, एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार किच्छा गिरीश चंद्र त्रिपाठी, प्रभागीय वनाधिकारी उमेश चंद तिवारी सहित एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस, स्वास्थ्य व अन्य विभागों की टीमें मौजूद रहीं।

    वहीं, आपदा प्रबंधन कक्ष से प्रभारी अधिकारी गौरव पांडे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी ईशान कटारिया, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. बीके सिंह यादव, ग्राम विकास अधिकारी भास्कर सिंह धामी व जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी ने लगातार निगरानी व समन्वय किया गया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!