Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। क्षेत्र में सड़कों पर बढ़ते लावारिस पशुओं के जमावड़े और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं से मुक्ति मिलने वाली है। बरीराई में निर्माणाधीन गौशाला के विस्तार के लिए शासन ने 2.3 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि की स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब इस महत्वाकांक्षी परियोजना को और अधिक व्यापक स्वरूप दिया जा सकेगा। गौशाला का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर के निराश्रित पशुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित आश्रय प्रदान करना है। इस परियोजना के प्रारंभिक चरण के लिए पूर्व में शासन द्वारा करोड़ों रुपये की राशि आवंटित की गई थी। निर्माण कार्य को और विस्तार देने तथा भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने 331.91 लाख रुपये का एक नया प्रस्ताव शासन को भेजा था। इस प्रस्ताव के सापेक्ष शासन ने कुल लागत का 40 प्रतिशत यानी दो करोड़ तीन लाख एक हजार छह सौ रुपये जारी करने की अनुमति दे दी है। इस धनराशि का उपयोग गौशाला के भीतर बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने में किया जाएगा। इसके तहत जहां एक ओर निराश्रित पशुओं के लिए आधुनिक शेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी, वहीं दूसरी ओर चारे के समुचित भंडारण के लिए बड़े गोदामों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाएगा


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!