


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
रूद्रपुर। अर्जुन अवॉर्ड प्राप्त मनोज सरकार (Manoj Sarkar) एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मनोज के साथ यह दुर्घटना तब घटित हुई जब वह लखनऊ से रुद्रपुर लौट रहे थे. रास्ते में संडीला गांव के पास एकाएक नीलगाय आ जाने से उनकी कार अनियंत्रित हो गई और वह सीधे जाकर उससे टकरा गए. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्हें आनन-फानन में उनके गांव के निकट ही स्थित निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
कौन हैं मनोज सरकार?
मनोज सरकार एक प्रसिद्ध भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. वह उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर से हैं और पैरा बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर-1 शटलर रह चुके हैं. मनोज सरकार ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर में 18 गोल्ड समेत कई मेडल जीते हैं. उन्होंने टोक्यो पैरालम्पिक 2020 में कांस्य पदक भी जीता था।

