Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। क्षेत्र में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। विधायक अरविंद पांडे ने प्रशासन को पत्र लिखकर अपने ही कैम्प कार्यालय और आवास को सरकारी भूमि पर बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आग्रह किया है कि यदि भूमि सरकारी है तो उसे कब्जे में ले लिया जाए।

पिछले महीने जिला प्रशासन ने संतोषनगर वार्ड नंबर-3, गूलरभोज स्थित विधायक अरविंद पांडे के कैम्प कार्यालय व आवास को अतिक्रमण की श्रेणी में दर्शाते हुए 15 दिन में अतिक्रमण हटाने का नोटिस चस्पा किया था। इस कार्रवाई के बाद यह मामला जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक चर्चा में रहा था।

अब विधायक अरविंद पांडे ने उपजिलाधिकारी बाजपुर को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने 19 जनवरी 2026 को जारी नोटिस संख्या 2654 र०का०/अति० का० का हवाला दिया है, जिसमें उनके कैम्प कार्यालय व आवास को अतिक्रमण में दर्शाया गया था।

पत्र में विधायक ने प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी उपस्थिति में स्थल का चिन्हीकरण कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि यदि भूमि सरकारी पाई जाती है, तो उनके कार्यालय व आवास को कब्जे में ले लिया जाए। विधायक ने यह भी लिखा है कि उन्हें और उनके वारिसों को इस संबंध में कोई आपत्ति नहीं होगी। इस पत्र के बाद यह मामला एक बार फिर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!