


(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
रुद्रपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर को नई स्थाई प्राचार्य मिल गई हैं। डॉ. उषा रावत को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं। उनकी नियुक्ति की पुष्टि चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय आर्य ने की है। डॉ. उषा रावत पिछले 25 वर्षों से चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके अनुभव व प्रशासनिक दक्षता का लाभ अब रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज को मिलने की उम्मीद है। अब तक कॉलेज के प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह तितियाल के पास था।
दो संस्थानों की जिम्मेदारी एक साथ होने के कारण प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे थे। शासन के इस निर्णय से कॉलेज के संचालन में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

