Spread the love

(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रा स्वा केंद्र मोहनपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  हॉस्पिटल में डॉ कनुप्रिया चौहान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा आमजनों को संबोधित करते हुए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान उन्होंने कैंसर की रोकथाम, पहचान एवम चेतावनी संकेत, उपचार आदि को प्रोत्साहित करने के लिए कैंसर दिवस मनाया गया।

     इस दौरान डॉ कनुप्रिया चौहान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा व्यापक जानकारी कैंसर के बारे में दी गयी एवं साथ ही साथ टीo बीo, एनिमिया, मेटरनल हेल्थ, असंक्रामक रोग बीo पीo शुगर आदि की जानकारी भी दी गयी एवम इन बीमारियों के रोकथाम हेतु सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुबिधाओं के बारे में बिस्तार पूर्वक बताया गया।

  बताया कि प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच के महत्व को समझाना तथा कैंसर पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है।

    कार्यक्रम में हरि प्रसाद फार्मेसी अधिकारी, प्रियंका मेहता एन सी डी स्टाफ नर्स, कृष्णा रानी आशा फेसिलेटर, राहुल कुमार चंदन लैब, दीपक कुमार प्रशिक्षु फार्मासिस्ट समस्त आशा, आँगन बाड़ी कार्यकर्ती एवम उमाशंकर, दुलाल मंडल, पूनम समीक्षा, दीपक हलदर आदि आम जनमानस उपस्थित रहे.


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!