
(रिपोर्टर सागर धमीजा 9837877981)
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। नगर पालिका परिषद गदरपुर के सभागार में पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर की अध्यक्षता में रविवार को केंद्रीय बजट के प्रसारण को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बजट पर चर्चा करते हुए पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर और प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने संयुक्त रूप से कहा कि यह बजट देश को प्रगति के शिखर पर ले जाने वाला है। उन्होंने इसे एक संतुलित और विकासोन्मुखी दस्तावेज बताते हुए कहा कि इसमें आम जनता के हितों का पूरा ख्याल रखा गया है। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख चेहरों और जनप्रतिधियों ने एक साथ बैठकर बजट का विश्लेषण किया।


इस दौरान सुभाष गुंबर, सुरेश खुराना, राजेश गुम्बर, सभासद मुकेश चावला, रमन छाबड़ा, परमजीत सिंह पम्मा, सचिन गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि सलीम बाबा, नाजिर अली, ज्योति, राजबाला चौहान, सागर गंडा, हरलोक नामधारी, राहुल भाटिया, हरीश रल्हन, सतीश छाबड़ा, निर्मल नारंग, मनोज पाण्डे, मोहित अरोरा चैरी और विकास बजाज समेत पालिका के अधिकारी व कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

