
(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
गदरपुर। विधानसभा क्षेत्र की 18 गिरधरनगर से क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट पर पर्चा खारिज होने पर काफी बवाल मचा हुआ था। समर्थको का लगातार यही आरोप था कि भाजपा सरकार ने चुनाव अधिकारियों पर दबाव बनाकर कुछ प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त करवाया है, परन्तु इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। समर्थको के रोष को देखते हुए चुनाव अधिकारियो ने उन्हें चुनाव के लिए हरी झंडी दिखा दी।
18 गिरधरनगर से क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर की पत्नी ज्योति ग्रोवर और सैनी समाज के प्रत्याशी सर्वेश सैनी की पत्नी रेखा के बीच मुख्य मुकाबला है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार ने चुनाव अधिकारियों पर दबाव बनाकर कुछ प्रत्याशियों का नामांकन निरस्त करवाया है। उनका कहना है कि भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध चुनाव जिताने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन रेखा के चुनाव में उतरने से यह मंसूबे पर पानी फिर गया है। सैनी समाज एकजुट होकर रेखा को चुनाव लड़ाने की तैयारी में है, और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी अब रेखा के साथ खड़े हैं। सैनी समाज के लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार की तानाशाही और सत्ता के दुरुपयोग का जवाब वे 2027 के विधानसभा चुनाव में देंगे। वहीं, भाजपा अरविंद पांडेय ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार यर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल, रेखा का पर्चा बहाल हो गया है और चुनाव अधिकारी ने उन्हें चुनाव के लिए हरी झंडी दिखा दी है। अब देखना है हॉगट गिरधरनगर से क्षेत्र पंचायत सदस्य की
इस सीट पर दो प्रमुख उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। एक तरफ रुद्रपुर विधायक के करीबी भाजपा नेता प्रीत ग्रोवर की पत्नी ज्योति ग्रोवर चुनाव लड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर सैनी समाज द्वारा अपने प्रत्याशी के रूप में सर्वेश सैनी की पत्नी रेखा को चुनाव में उतारा है। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। ज्योति ग्रोवर के चुनाव लड़ने से यह सीट और भी महत्वपूर्ण हो गई है, क्योंकि उनके पति प्रीत ग्रोवर की रुद्रपुर विधायक से रिश्तेदारी हैं। इससे यह उम्मीद की जा रही है कि ज्योति ग्रोवर को विधायक समर्थन मिलेगा। वहीं, सैनी समाज द्वारा। अपने प्रत्याशी के रूप में सर्वेश सैनी की पत्नी रेखा को चुनाव में उतारने से यह सीट और भी रोचक हो गई है। वहीं आपको बता दें कि अगर ज्योति ग्रोवर यह चुनाव जीत जाती हैं तो वह ब्लाक प्रमुख की सबसे मजबूत दावेदार रहेंगी लेकिन रेखा को जिस प्रकार सैनी समाज के साथ साथ बाकी समाज का भी समर्थन मिल रहा है उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ज्योति ग्रोवर का इस सीट पर विजय होना आसान नही होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता अब रेखा के साथ खड़े हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेंद्र पाल सिंह ने कहा कि वे रेखा की जीत के लिए पूरी कोशिश करेंगे। भाजपा के लिए यह सीट जीतना एक बड़ी चुनौती है। ब्लाक परिसर में शुक्रवार को पूरे दिन चले बवाल के बाद आखिरकार फिहलाल चुनाव के लिए हरी झंडी दिखा दी।।
सत्ता के विधायक और विपक्ष पार्टी के नेता दिखे एक साथ भाजपा विधायक अरविंद पांडेय व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र पाल सिंह का एक साथ खड़े होना भी चर्चा का विषय रहा, जहाँ एक तरफ राजेन्द्र पाल सिंह ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं बीजेपी विधायक अरविंद पांडेय ने भी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इन अधिकारियों के कारण ही बीजेपी सरकार का नाम खराब होता है। कहा कि चुनाव चाहे कोई भी हो अधिकारियों को चुनाव हमेशा निष्पक्ष व ईमानदारी से कराना चाहिए, कभी भी जात-पात को नहीं देखना चाहिए।