Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

दिनेशपुर (संवाद सूत्र)। बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। यहां बंगाली समाज के उत्थान का संकल्प लिया गया।

   पिपलिया नंबर एक के देशबंधु इंटर कालेज में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें दिनेशपुर, शक्तिफार्म और रुद्रपुर के बंगाली समुदाय के जनप्रतिनिधि शामिल हुए। बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति के संरक्षक रोहिताश मलिक, शंकर चक्रवर्ती, विजय मंडल, नगर पंचायत शक्तिफार्म के अध्यक्ष सुमित मंडल, रामचंद्र राय, नारायण शाह, अनादि मंडल, डॉ.जगदीश मंडल आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व अध्यक्ष निर्मल सरकार ने समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रवि सरकार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत आचार्य, उपाध्यक्ष ओमीयो विश्वास,संतोष कुमार, सुशांत डाकुआ, महासचिव सुपद मंडल, मुख्य संगठन सचिव सदानंद विश्वास, उपसचिव दिवाकर हालदार, संयुक्त सचिव मीरा सरकार, संदीपनी सरकार, कल्याणी घोष, कोषाध्यक्ष कृष्णशील, ऑडिटर असीम दास को शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने कहा कि सभी को साथ लेकर समुदाय हित में काम किया जाएगा।

समुदाय की अनुसूचित जाति का मुद्दा, स्कूलों में बांग्ला भाषा की शिक्षा शुरू करने की मांग सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई। वहां बंगाली महासभा के अध्यक्ष राजकुमार शाह, नारायण महाजन, हरेकृष्ण ढाली, मनोज राय, रोहित मंडल, विकास सरकार, उत्तम आचार्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!