Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

बाजपुर (संवाद सूत्र)बाजपुर के बन्नाखेड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। शुक्रवार देर रात एक सरिया फैक्ट्री से काम करके बाइक से गांव खंबारी निवासी रविन्द्र सिंह (35) और उसका साथी 

 गणेश (29) घर लौट रहे थे, तभी बन्नाखेड़ा मार्ग स्थित स्टोन क्रेशर के सामने विपरीत दिशा से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

    सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने बताया कि एक गांव के होने के कारण दोनों एक ही बाइक पर काम करने फैक्ट्री जाते थे। रोजाना की तरह रात को घर लौट रहे थे। दोनों मृतकों के दो दो बच्चे हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!