

9917322413
उत्तरकाशी (संवाद सूत्र ) से लापता पत्रकार राजीव प्रताप सिंह का आज 10वें दिन शव बरामद हुआ है। लापता होने के बाद से यह बात उठ रही थी कि उन्हें भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के चलते लगातार धमकियां मिल रही थीं। आज उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस मामले में गहन एवं निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं।
राजीव प्रताप सिंह की मौत पर दुख जताते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि राजीव प्रताप जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने घटना की गहन एवं निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए हैं।
बता दें कि राजीव प्रताप सिंह एक स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहे थे। वह ‘दिल्ली-उत्तराखंड लाइव’ नाम का प्लेटफॉर्म चलाते थे। उत्तरकाशी के लोकल मुद्दे वो अक्सर उठाते रहते थे। उनकी पत्नी ने बताया कि हाल ही में उन्होंने उत्तरकाशी जिला अस्पताल की बदहाली पर एक वीडियो जारी किया था। दीवारों पर दरारें, दवाइयों की कमी और मरीजों की बदतर हालतउन्होंने अपने चैमल पर बताया था। राजीव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था। इसके बाद से ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलती थीं। इससे राजीव परेशान भी रहते थे।
गुरु रामदास प्रॉपर्टीज हमारे यहां दुकान मकान जमीन बेचने व खरीदने के लिए संपर्क करें 9917 322413
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर