Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री के कार्यालय में आज संगठनात्मक माहौल के बीच महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान ज्योति अरोड़ा, जिला कार्यालय मंत्री एवं जिला सोशल मीडिया संयोजक रिंकी हितकारी विशेष रूप से कार्यालय पहुंचीं।
कार्यालय पहुंचने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में महिला मोर्चा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन के विस्तार और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला कार्यक्रम में विक्रमजीत सिंह यश ठुकराल मनोज चौहान सुमित कंबोज हिमांशु हुड़िया आदि मौजूद रहे


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!