Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर खबर। कोतवाली गदरपुर पुलिस ने उत्तराखण्ड परिवहन की रोडवेज बस में तोड़फोड़ और चालक के साथ मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 अप्रैल 2026 को वादी शारदा शंकर निवासी टनकपुर द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात व्यक्तियों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ की और बस चालक सहित यात्रियों के साथ मारपीट व गाली-गलौच की। इस आधार पर थाना गदरपुर में मुकदमा संख्या 102/2026, विभिन्न धाराओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 02 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर हरजिन्दर सिंह (21 वर्ष) निवासी ग्राम खुशालपुर, थाना गदरपुर को केलाखेड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बाइक से घूमने निकला था। रास्ते में एक रोडवेज बस द्वारा ओवरटेक करने पर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उन्होंने बस का पीछा किया और पहले चीनी मिल के पास तथा बाद में केलाखेड़ा-रत्नामडैया क्षेत्र में बस को रोककर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट की।
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
👉 गिरफ्तार आरोपी:
हरजिन्दर सिंह पुत्र हरपाल सिंह, निवासी ग्राम खुशालपुर, थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर (उम्र 21 वर्ष)
👉 बरामदगी:
घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर)
👉 पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक
उपनिरीक्षक मोहन सिंह बोहरा
हेड कांस्टेबल चैतन्य सुयाल
कांस्टेबल जीवन फुलेरा
कांस्टेबल रवीन्द्र सिंह
➡️ पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!