Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

हज यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड हज समिति सक्रिय: ख़तीब मलिक

रुद्रपुर खबर। 31 मार्च 2026 को उत्तराखंड राज्य हज समिति एवं स्वास्थ्य विभाग, जनपद ऊधम सिंह नगर के सहयोग से पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में हज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हज समिति के अध्यक्ष ख़तीब मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर ख़तीब मलिक ने कहा कि हज यात्रियों की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए समिति लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में यह कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। साथ ही, केंद्र सरकार और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्य के चिकित्सालयों में टीकाकरण की व्यवस्था की गई है।
हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने जानकारी दी कि रुद्रपुर में आयोजित शिविर में 142 हाजियों का टीकाकरण और मेडिकल परीक्षण किया गया, जबकि काशीपुर जिला चिकित्सालय में 130 हाजियों का टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न हुआ।
समिति सदस्य मुफ़्ती मन्नान रज़ा ने बताया कि जल्द ही कुमाऊं और गढ़वाल मंडलों में हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें यात्रा से संबंधित आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति सदस्यों मुफ़्ती मन्नान रज़ा और ज़ीशान ओवैसी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में तरन्नुम ख़ान, मोहम्मद अहसान, एडवोकेट सैयद नदीम ज़ैदी सहित स्वास्थ्य विभाग के डॉ. डीपी सिंह (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी), प्रदीप महर (ADIO), संजय रावत, नंदलाल, दीपा जोशी, तौफ़ीक़ अहमद, जुनैद क़मर, दीशा शुक्ला, अंकुर धवन, रजनी भट्ट, अंजू मिश्रा, श्वेता, सुमन, पूजा, पायल, आकाश कुमार, विनोद टम्टा, चंदन सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!