Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर/पंतनगर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री अजय टम्टा 20 मार्च 2026 को उधमसिंहनगर के आधिकारिक दौरे पर रहेंगे। जिलाधिकारी उधमसिंहनगर द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री अपने दौरे के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के साथ स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत अजय टम्टा 20 मार्च को दोपहर 2:45 बजे नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E-7156 से प्रस्थान करेंगे और 3:45 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद 4:00 बजे जीबी पंत विश्वविद्यालय स्थित एनेक्सी अतिथि गृह पहुंचकर अल्प विश्राम करेंगे।
शाम 4:30 बजे मंत्री पंतनगर से सड़क मार्ग द्वारा रुद्रपुर के लिए रवाना होंगे और 5:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार पहुंचकर जनपद में चल रहे एनएचएआई/एनएच के कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। साथ ही संबंधित परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
बैठक के बाद शाम 6:30 बजे मंत्री रुद्रपुर से वापस पंतनगर के लिए प्रस्थान करेंगे और 7:00 बजे एनेक्सी अतिथि गृह पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 21 मार्च को सुबह 11:00 बजे पंतनगर से प्रस्थान कर दोपहर 12:00 बजे हल्द्वानी पहुंचेंगे, जहां उनका अगला कार्यक्रम प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से सभी संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि मंत्री के दौरे को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!