





(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर में आयोजित भूकंप मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन की मुस्तैदी और विभागों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला।
इस संयुक्त अभ्यास का नेतृत्व ऋचा सिंह ने किया, जबकि चिकित्सा अधिकारी अंजनी कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य सेवाओं को संचालित किया गया।
ड्रिल में SDRF, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस प्रशासन की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू और राहत कार्यों का सफल अभ्यास किया।
अभ्यास के दौरान घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया तथा गंभीर रूप से घायल लोगों को तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस दौरान आपदा प्रबंधन की वास्तविक स्थिति का आकलन करते हुए सभी विभागों ने समन्वित तरीके से कार्य किया।
प्रशासन ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर समन्वय स्थापित करना है, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में जनहानि को न्यूनतम किया जा सके।
