Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

रुद्रपुर | 28 फरवरी, 2026 (सू० वि०)
जनपद ऊधम सिंह नगर स्थित नगला तराई में मुख्यमंत्री आवास पर होली का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सपरिवार उपस्थित होल्यारों का आत्मीय स्वागत करते हुए प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ दीं और सभी को

बीर-गुलाल लगाकर उत्सव की बधाई दी।
आयोजित समारोह में विभिन्न समुदायों की महिलाओं ने हिन्दी, कुमाऊंनी, थारू एवं बंगाली लोक परंपराओं पर आधारित होली गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांध दिया। विविध सांस्कृतिक रंगों से सजे इस आयोजन में मुख्यमंत्री भी पारंपरिक लोकधुनों पर होल्यारों के साथ झूमते नजर आए, जिससे कार्यक्रम में आत्मीयता और उत्साह का वातावरण और अधिक प्रफुल्लित हो उठा।
स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पारंपरिक व्यंजनों, विशेषकर गुजिया का आनंद लेते हुए सभी ने आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यह आयोजन प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता में एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना का जीवंत उदाहरण बना।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया।
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री फरजाना बेगम, अमित कुमार पांडे, महासचिव रमेश चंद्र जोशी, नंदन सिंह खड़ायत, गम्भीर सिंह धामी, दान सिंह रावत, सतीश भट्ट, जीवन धामी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, सीएमओ डॉ. के.के. अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!