




(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
रुद्रपुर खबर । पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी में नई हलचल देखने को मिल रही है। इसी क्रम में ठुकराल कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के आवास पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी के सभी

कार्यकर्ता एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेंगे और आने वाले समय में कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अनुभवी नेताओं के जुड़ने से पार्टी का जनाधार और अधिक सशक्त होगा।
वहीं राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर चलेंगे और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान धर्मपाल सागर, अनुज, बाबू विश्वकर्मा, ललित बिष्ट, चमन, उमा, ज्योति टम्टा, नरेश सागर, रंजीत सागर, माया देवी, आनंद शर्मा, देवेन्द्र कुमार, महेश उपाध्याय, सुदीप ठाकुर, बंटी मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
