Spread the love

(रिर्पोट सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी द्वारा गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग को 4-लेन बनाने की घोषणा से खुश भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार नारेबाज़ी कर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट जी का धन्यवाद किया।इस अवसर पर भाजपा ज़िला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा कि “यह गदरपुर दिनेशपुर मटकोटा मार्ग लगातार जन समस्याओं का कारण बना रहता है पर विगत दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी के उत्तराखण्ड प्रवास पर उनके द्वारा इस मार्ग को 4-लेन कर बनाने की घोषणा की गई जो वास्तव में क्षेत्र के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होगा और साथ ही इस कार्य का श्रेय यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट जी को भी पूर्णतः जाता है,जिस कारण इस मार्ग की घोषणा हेतु समस्त क्षेत्रवासियों की तरफ़ से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी जी,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री लोकसभा सांसद अजय भट्ट जी का धन्यवाद देता हूँ ।”

   इस अवसर पर सुभाष गुंबर,अनिल जेटली,पंकज सेतिया, पूनम ग्रोवर, गुरमेल सिंह,परमजीत सिंह पम्मा,राजवाला चौहान, सतीश मिद्दा,अभिषेक वर्मा,सतीश छाबड़ा,निर्मल नारंग,हरीश रहलन,ज्योति अरोड़ा, कंचन सिंह, कुनाल रस्तोगी,किशन गुप्ता, हैप्पी चंद्रा,निपुण, बलदेव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!