Spread the love

(रिपोर्ट – सागर धमीजा 9837877981)

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

गदरपुर। दिनांक 16/10/2024 को समय 23.40 बजे थाना गदरपुर में आगन्तुक /वादी मुकदमा रमेश कुमार पुत्र स्व0 दीवान सिंह मय रवि मदान पुत्र रमेश कुमार, निवासी गण वार्ड नं0 02 बुद्ध बाजार थान गदरपुर जिला उधमसिंह नगर द्वारा बताया गया कि समय 09.20 बजे PM बजे मेरे निवास स्थान बुधबाजार में एक अभियुक्त द्वारा घर का ताला तोड़कर सामान चोरी किये जाने का प्रयास कर रहा था किन्तु हम लोग मौके पर अचनाक आ गये थे और उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास किया था, जिसे हम लोगो ने भागने का मौका दिये बिना ताला तोड़ने में प्रयुक्त क्षीणी व टूटे हुए ताले के साथ पकड़ लिया। हम लोग उक्त व्यक्ति को पकड़कर थाने ले आये है। घटना क्रम के सम्बन्ध में थाना कार्यालय में ही धारा 40 बीएनएसएस के तहत फर्द कब्जे लेने पुलिस आला नकब व हिरासत गिरफ्तारशुदा एक नफर अभियुक्त रिंकू कुमार उपरोक्त रात्रिधिकारी उ0नि0 मुकेश मिश्रा द्वारा थाना कार्यालय में मुर्तिव की गयी, गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रिंकू कुमार उपरोक्त द्वारा नकबजनी के प्रयास में अपने साथ अपने दोस्त इरफान पुत्र गूड्डू खां0 निवासी रामजीवनपुर न0 3 गदरपुर उधम सिंह नगर का होना व मौके से फरार हो जाना बताया। आगन्तुक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना गदरपुर में एफआईआर नम्बर 256 /2024 धारा 305 ए /331 (4) /62 बी0एन0एस0 बनाम रिंकू पुत्र भोला राम निवासी कंटोपा खानपुर थाना दिनेशपुर जनपद उधमसिंह नगर उम्र- 23 वर्ष व इरफान पुत्र गूड्डू खां0 निवासी रामजीवनपुर न0 3 गदरपुर उधम सिंह नगर पंजीकृत किया गया। अभियुक्त रिंकू कुमार को बाद मेडिकल वास्ते रिमाण्ड हेतु मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है। वांछित अभियुक्त इरफान पुत्र गूड्डू खां0 निवासी रामजीवनपुर न0 3 गदरपुर उधम सिंह नगर की तलाश की जा रही है।

   पुलिस टीम में श्री जसवीर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष, थाना गदरपुर, श्री उ0नि0 मुकेश मिश्रा, कानि0 618 दिगम्बर सिंह मौजूद थे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!