(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड) (9917322413)भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठन, जनसरोकारों और आगामी राजनीतिक चुनौतियों पर चर्चा हुई। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों, विकास से जुड़ी जरूरतों और जनहित के मुद्दों को रखते हुए केंद्रीय नेतृत्व के सहयोग पर विश्वास जताया। साथ ही उन्होंने नितिन नवीन को उत्तराखंड आगमन का निमंत्रण भी दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करने का आश्वासन दिया।सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि नितिन नवीन का सांगठनिक अनुभव और कार्यशैली पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करेगी। वहीं, पूर्व सांसद बलराज पासी ने इस मुलाकात को संगठन की मजबूती और वरिष्ठ नेताओं के आपसी समन्वय का प्रतीक बताया। राजनीतिक जानकारों की मानें तो यह शिष्टाचार भेंट भाजपा के भीतर मजबूत संवाद और सामूहिक नेतृत्व की झलक प्रस्तुत करती है। केंद्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड के नेताओं के बीच यह समन्वय आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों और जनआधारित कार्यक्रमों को नई गति देने में सहायक सिद्ध होगा।
Post Views:45
Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें - संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413 रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981 कृष्णा वार्ता, गदरपुर