



(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)(9917322413)
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सख्ती: एसडीएम ऋचा सिंह ने BLO को दिया प्रशिक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
गदरपुर ( खबर )आज दिनांक 2 अप्रैल को उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, BLO सुपरवाइजर एवं BLO के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराना रहा।
इस दौरान एसडीएम ऋचा सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सूची में अवश्य शामिल किया जाए और किसी भी योग्य मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि मतदाता सूची में कोई कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण में पुनरीक्षण प्रक्रिया, फॉर्म भरने, सत्यापन एवं डाटा अपडेट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
कार्यक्रम में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर एवं BLO उपस्थित रहे।
