Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर। गुंजन सुखीजा, प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी ने गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डाम अंदर (कोपा मुनस्यारी) क्षेत्र का तूफानी दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन मुख्य सड़क एवं क्षेत्र में स्थापित की जा रही सोलर लाइटों के कार्यों की गुणवत्ता को बारीकी से परखा।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा से गुजर अधिकारियों से कहा गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता (एई) पंकज ढोंडियाल से सड़क निर्माण में उपयोग हो रही सामग्री, मोटाई और तकनीकी मानकों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर कार्य कर रही है, इसलिए विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश मंत्री ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण इस प्रकार किया जाए कि वह दीर्घकाल तक टिकाऊ रहे और ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने गांव में लगाई जा रही सोलर लाइटों के स्थान चयन एवं उनकी कार्यक्षमता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है, जिससे विशेषकर बुजुर्गों और बच्चों को रात्रि में सुरक्षा का अनुभव हो सके।
इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं से भी प्रदेश मंत्री को अवगत कराया। सुखीजा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!