






कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
9917322413)
गदरपुर खबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने नवरात्रि के पावन अवसर पर विधानसभा गदरपुर के ग्राम शीतपुरी में आयोजित भव्य “कन्या पूजन” कार्यक्रम में सहभागिता कर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का संदेश दिया। इस धार्मिक आयोजन में 301 कन्याओं की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष रूप से भव्य बना दिया।

प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उनके चरण धोए, तिलक लगाया और उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में बेटियों को देवी का स्वरूप माना जाता है और नवरात्रि हमें मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देती है।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे संकल्पों के माध्यम से बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री मनजीत राजू, एसटी आयोग सदस्य बाबू तोमर, भाजपा जिला मंत्री बिट्टू चौहान, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कालरा, ग्राम प्रधान दीपक सिंह एवं चरण सिंह, मंडल अध्यक्ष कर्म सिंह, अजय शर्मा, संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, बुक्सा समाज के लोग एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा द्वारा किए गए इस पुनीत कार्य की सराहना की और भक्तिभाव के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
