Spread the love

गदरपुर/गूलरभोज। गूलरभोज के वार्ड नंबर 2 के स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही सड़क एवं नाली की गंभीर समस्या को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा से मुलाकात की। नागरिकों ने बताया कि टूटी सड़क और जाम नालियों के कारण आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं तथा जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने तत्काल संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निर्देशित किया कि वार्ड नंबर 2 में सड़क व नाली निर्माण/मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू कराया जाए। प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी सरकार में विकास की कार्य गति और तेजी से लाई जाएगी
उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है तथा सड़क और नाली दोनों कार्य जल्द धरातल पर दिखाई देंगे।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने प्रदेश मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि अब क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा इस मौके पर ।कुंवर सिंह नरेंद्र तपोला रमेश पानू जगत पानू दान सिंह ठाकुराठी भीम सिंह कुंवर मोनू सिंह हरीश तिवारी आनंद जोशी देवी दत्त तिवारी अशोक रावत संजय रावत आदि मौजूद रहे

Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!