Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड गदरपुर।

9917322413

गदरपुर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने शिव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा हेतु दो दिवसीय भव्य लंगर का आयोजन कराया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंत्री सुखीजा स्वयं लंगर स्थल पर मौजूद रहे और कांवड़ियों को भोजन परोसकर सेवा भाव का परिचय दिया।उन्होंने हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का अभिनंदन करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। साथ ही आमजन से मुलाकात कर महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, सेवा और त्याग का अद्भुत संगम है। शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ज्योति ग्रोवर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गुम्बर मनोज डाबर सुभाष गुम्बर सागर गंन्डा कपिल अरोरा आदि लोग मौजूद रहे


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!