

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड
9917322413
गदरपुर ( संवाद सूत्र ,)हरिचांद गुरुचांद छात्रवृत्ति कोष की राशि ₹2 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ किए जाने पर प्रदेश मंत्री गुंजन ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया यह निर्णय समाज के शैक्षिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस छात्रवृत्ति कोष में वृद्धि होने से बंगाली समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी सहायता मिलेगी तथा उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे।
प्रदेश मंत्री गुंजन ने कहा कि यह योजना महान संतों हरिचांद ठाकुर एवं गुरुचांद ठाकुर के आदर्शों से प्रेरित है, जिनका जीवन समाज के पिछड़े और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने के लिए समर्पित रहा। छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोतरी उनके विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय बंगाली समाज के प्रति उनके अटूट विश्वास, सम्मान और समर्पण का प्रतीक है। समाज के लोगों में इस घोषणा को लेकर हर्ष और उत्साह का वातावरण है।
प्रदेश मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार आगे भी शिक्षा और सामाजिक उत्थान से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं को इसी प्रकार मजबूती प्रदान करती रहेगी।

