Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। खबर होली के पावन पर्व पर भारतीय किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नरेश हुड़िया ने क्षेत्रवासियों को रंगों के इस त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आपसी सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।
अपने संदेश में नरेश हुड़िया ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, प्रेम और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर मिलजुलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि किसानों और आमजन के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार हो, यही उनकी मंगलकामना है। साथ ही उन्होंने सभी से शांति, सौहार्द और पर्यावरण का ध्यान रखते हुए होली मनाने की अपील की।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि ऐसे पावन पर्व समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमें एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने का संदेश देते हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!