




(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर खबर ऊधम सिंह नगर।जनपद में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ी कार्रवाई की है। शक्तिफार्म चौकी क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी सहित वहां तैनात सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शक्तिफार्म क्षेत्र में काफी समय से अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें सामने आ रही थीं। मामले में प्रभावी कार्रवाई न होने और पुलिस की लापरवाही सामने आने पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की।
कार्रवाई के तहत शक्तिफार्म चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित कुल 08 पुलिस कर्मचारियों को लाइन हाजिर किया गया है।
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
