Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

काशीपुर गदरपुर खबर:आज हेलीपैड पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी कश्मीर कंबोज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कश्मीर लाल कंबोज ने मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान कश्मीर लाल कंबोज ने क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक मुद्दों एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बातों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे, जिससे पूरे आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और हर ओर स्वागत एवं जोश का माहौल नजर आया।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!