




(कृष्णा वार्ता गदरपुरउत्तराखंड)
(9917322413)
गदरपुर (खबर )भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा नेतृत्व को बढ़ावा देते हुए शिवम त्रिपाठी को भारतीय जनता युवा मोर्चा काशीपुर का जिला मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।
पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शिवम त्रिपाठी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिवम त्रिपाठी की मेहनत, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण के चलते उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है।
सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मीडिया के माध्यम से संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा, जिससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। वही कृष्णा वार्ता परिवार की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर
