Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

,(9917322413)

रुद्रपुर( खबर):पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने ग्राम सुंदरपुर स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में श्रद्धापूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने संकीर्तन मंडली के साथ बैठकर “हरे रामा हरे कृष्णा” महामंत्र का जाप किया।
धार्मिक आयोजन में शामिल होकर उन्होंने क्षेत्रवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजक समिति द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि भक्ति और कीर्तन से मन को शांति मिलती है तथा समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बढ़ता है। उन्होंने कहा कि महानाम संकीर्तन जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को जीवित रखते हैं और युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप सेआनंद शर्मा
गगन ग्रोवर सुदीप ठाकुर केरू मंडल विजयबाछाड़ ठाकुर राय जितेंद्र राय दुलाल मंडल महानंद मंडलतारक मंडल सहित अनेक श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था के माहौल के साथ संपन्न हुआ।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!