





(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
दिनेशपुर में गैस आपूर्ति को लेकर एसडीएम ने सुनी लोगों की समस्याएं
दिनेशपुर। जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में दिनेशपुर स्थित भारत गैस एजेंसी के वितरण केंद्र पर गैस आपूर्ति से संबंधित समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं।
इस दौरान क्षेत्र के कई उपभोक्ताओं ने गैस आपूर्ति में देरी और वितरण संबंधी दिक्कतों की जानकारी दी। उपजिलाधिकारी ऋचा सिंह ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गैस आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने मौके पर मौजूद पूर्ति निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही वितरण केंद्र की व्यवस्था पर नियमित निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने कहा कि यदि भविष्य में भी गैस आपूर्ति से संबंधित कोई समस्या सामने आती है तो उसका त्वरित समाधान किया जाएगा, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
