Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

गदरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री मा. गुंजन सुखीजा के जन्मदिन के अवसर पर 13 मार्च को सनातन धर्म मंदिर, बुध बाजार गदरपुर में भव्य संत सम्मान समारोह एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4:30 बजे संत सम्मान समारोह से होगा, जिसमें क्षेत्र के संत-महात्माओं का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 7:00 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें भक्ति रस से सराबोर भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा का जन्मदिन भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की जाएगी।
आयोजकों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं व गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर संतों का आशीर्वाद लेने और भजन संध्या का आनंद लेने की अपील की है।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!