Spread the love

(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)

(9917322413)

देहरादून खबर स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को हिंदू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

भेंट के दौरान प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से क्षेत्र की विभिन्न जर्जर एवं आवश्यक सड़कों के निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई। मुख्यमंत्री ने जनहित से जुड़े इस प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सकारात्मक रुख अपनाया।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने संबंधित सड़कों के निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करने हेतु स्वीकृति प्रदान की, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस निर्णय को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार लगातार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!