Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गूलरभोज। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी होने की दिशा में निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। बीते दिवस पंतनगर में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोकप्रिय सांसद अजय भट्ट से शिष्टाचार भेंट कर गूलरभोज सहित 685 एकड़ भूमि पर निवास कर रहे लोगों को मालिकाना हक (पट्टे) दिए जाने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि उक्त भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे परिवार आज भी मालिकाना अधिकार से वंचित हैं, जिससे उन्हें मूलभूत सुविधाओं एवं शासकीय योजनाओं का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उन्होंने जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को स्वामित्व प्रदान करने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के आदेश दिए।
इस महत्वपूर्ण पहल में प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की सक्रिय भूमिका भी प्रमुख रूप से रही। उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में अहम योगदान दिया, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक पहल संभव हो सकी।
क्षेत्र के निवासियों ने मुख्यमंत्री, सांसद एवं प्रदेश मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मालिकाना हक मिलने से न केवल उनका सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण होगा, बल्कि विकास योजनाओं का मार्ग भी प्रशस्त होगा।नगर पंचायत गुलरभोज अध्यक्ष सतीश चुघ,रघुवीर संधू,सम्भू प्रसाद जोशी,विश्वजीत मंडल,गोपाल मिस्त्री,साहिब सिंह,कुलजीत सिंह,मनजीत सिंह,किशोरी लाल आदि लोग मौजूद रहे


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!