




(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
देहरादून खबर । नगर पंचायत दिनेशपुर के अध्यक्ष के प्रतिनिधि काबल सिंह ने आज देहरादून में प्रदेश के यशस्वी, कर्मठ एवं जनप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
इस दौरान काबल सिंह ने दिनेशपुर क्षेत्र में आधारभूत संरचना, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से संबंधित लंबित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी तथा उनके शीघ्र समाधान हेतु आग्रह किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए त्वरित समाधान और समुचित विकास के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
काबंल सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह भेंट अत्यंत सकारात्मक और परिणामदायक रही, जिससे दिनेशपुर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
