Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर। उधमसिंह नगर जिला प्रशासन द्वारा जलभराव वाले निचले क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन धान (सांठी) की नर्सरी तैयार करने एवं रोपाई की विशेष अनुमति दिए जाने के फैसले का क्षेत्र के किसानों ने स्वागत किया है। आदेश जारी होने के बाद गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे किसानों ने भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा के कार्यालय पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि जनपद में ग्रीष्मकालीन धान पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद उन किसानों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया था, जिनके खेत निचले व जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थित हैं, जहाँ मक्का या अन्य वैकल्पिक फसलें उगाना संभव नहीं है। किसानों की इस जायज समस्या को देखते हुए प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने प्रशासन के समक्ष प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा विशेष परिस्थितियों में धान की नर्सरी एवं रोपाई की अनुमति देने का आदेश जारी किया गया।
किसानों के हित में बड़ा निर्णय
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार, जिन क्षेत्रों में जलभराव के कारण मक्का की खेती संभव नहीं है, वहाँ के किसान निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर ग्रीष्मकालीन धान की खेती कर सकेंगे। इसके लिए किसानों को कृषि विभाग अथवा राजस्व विभाग के कार्यालय में आवेदन करना होगा। स्थलीय निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर पात्र पाए जाने पर अनुमति प्रदान की जाएगी।
किसानों से मुलाकात के दौरान प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने कहा, “हमारी सरकार सदैव किसानों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। निचले क्षेत्रों के किसानों की पीड़ा पूरी तरह जायज थी, क्योंकि उनके पास धान के अलावा कोई व्यवहारिक विकल्प नहीं था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि किसी भी किसान को नुकसान न उठाना पड़े।”
इस अवसर पर भाजपा नेता भोला शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य गुरप्रीत सिंह, हजारा सिंह, आशीष मंडल, रणजीत सिंह, लाखन मंडल, प्रभजोत सिंह, नदायी विश्वास सिंह, भूपेंद्र कोशियारी, गौरव कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन के इस निर्णय को खेती-किसानी के लिए बड़ी राहत बताते हुए सरकार का आभार जताया।

Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!