




(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
काशीपुर खबर न रुकना है, न थकना है, बस संगठन के लिए आगे बढ़ना है के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता रवि पाल गडरिया को ओबीसी मोर्चा का जिला मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
पार्टी नेतृत्व ने उनकी कर्मठता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने रवि पाल गड़रिया को कोटि-कोटि बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में काशीपुर क्षेत्र में सेवा और समर्पण का एक नया अध्याय शुरू होगा।
रवि पाल गड़रिया ने इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज पाल तथा क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है, उसे वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा।
