




(कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड)
(9917322413)
बड़े बदलाव का आगाज कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल
रुद्रपुर खबर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में आज रुद्रपुर में उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं किच्छा के मौजूदा विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान उनके साथ संजय ठुकराल भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान क्षेत्र और प्रदेश की विभिन्न समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात आने वाले राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजकुमार ठुकराल का यह कदम पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका का संकेत दे रहा है।
राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और इसे भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।
