Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर। बहुजन समाज पार्टी के संयोजक चरणजीत सिंह ने आयोजित प्रेस वार्ता में सामाजिक सौहार्द, धार्मिक एकता और मानवता के मूल्यों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म से पहले इंसान का सबसे बड़ा कर्तव्य “इंसानियत का धर्म” निभाना है। समाज में प्रेम, भाईचारा और आपसी सम्मान ही वास्तविक धर्म है।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने सिख गुरुओं के बलिदान और शिक्षाओं को याद करते हुए गुरु गोविंद सिंह तथा गुरु अर्जन देव जी के त्याग, बलिदान और मानव कल्याण के संदेश को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि सभी धर्म हमें अच्छाई, सत्य और मानव सेवा का मार्ग दिखाते हैं, इसलिए समाज को नफरत नहीं बल्कि नेक रास्ते पर चलना चाहिए।
अंत में जब उनसे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया कि क्या वह बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ मजबूती से जुड़े हुए हैं, तो उन्होंने सकारात्मक संकेत देते हुए कहा कि वह पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।
प्रेस वार्ता में उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!