Spread the love

रिपोर्टर सागर धमीजा

उत्तराखंड में जीएसटी का भुगतान हुआ आसान



देहरादून। उत्तराखंड में व्यापारियों को जीएसटी का भुगतान करना आसान हो गया है। राज्य कर विभाग ने प्रदेश में नई व्यवस्था को लागू कर दिया। जिसमें यूपीआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी व्यापारी जीएसटी का भुगतान कर सकते हैं।

जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर उत्तराखंड में जीएसटी भुगतान के लिए यूपीआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड की सुविधा दी गई। वर्तमान में व्यापारियों को नेट बैंकिंग व तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) से टैक्स का भुगतान करने की सुविधा है। जिससे व्यापारियों को कई बार कनेक्टिविटी न होने से नेट बैंकिंग से भुगतान करने में दिक्कत आती थी।

व्यापारी अब यूपीआई, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भी कर सकेंगे जीएसटी का भुगतान

नई व्यवस्था लागू, दो लाख व्यापारियों को मिलेगी सुविधा

केंद्र सरकार ने पांच जनवरी 2024 को देश के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से यूपीआई, क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान की सुविधा शुरू की थी। अब केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों में इस सुविधा का दायरा बढ़ाया है।

इसमें उत्तराखंड भी शामिल है। राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि नई व्यवस्था से प्रदेश के दो लाख व्यापारियों को जीएसटी भुगतान करने में आसानी होगी। व्यापारी सुविधाजनक व्यवस्था से जीएसटी जमा कर सकते हैं।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!