Spread the love

कृष्णा वार्ता गदरपुर उत्तराखंड

9917322413

गदरपुर संवाद हल्द्वानी में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान कार्यशाला 2026 में प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग कर संगठनात्मक मजबूती का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महेंद्र भट्ट (प्रदेश अध्यक्ष) ने संगठन की विचारधारा और कार्यपद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने का आह्वान किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय कुमार ने अपने मार्गदर्शन में संगठन विस्तार, अनुशासन और बूथ स्तर तक सक्रियता पर जोर दिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के संयोजक प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार रहे, जबकि संचालन प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल एवं दीप्ति रावत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश पदाधिकारी, समस्त विधायक एवं जिला पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री नरेश हुंडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण अभियान की शुरुआत पहले देहरादून में हुई, उसके बाद हल्द्वानी में कार्यक्रम आयोजित किया गया और आगामी चरण में गढ़वाल क्षेत्र के अन्य जिलों में भी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। और गुड़िया ने बताया गढ़वाल के बाद सभी ब्लॉकों में परीक्षण अभियान कार्य कार्य शैली का आयोजन किया जाएगा
कार्यशाला में संगठन की मजबूती, विचारधारा के प्रसार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।


Spread the love
किसी भी प्रकार का समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें -
संपादक- सुरेंद्र चावला उर्फ राजू - 9917322413
रिपोर्टर -सागर धमीजा - 9837877981
कृष्णा वार्ता, गदरपुर

error: Content is protected !!